Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुनाफावसूली से शेयर बाजार में दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट

October 1, 2024

मुनाफावसूली से शेयर बाजार में दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई: चीन के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बीच ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दो महीने की सबसे बड़ी एकदिनी 1272.07 अंक अर्थात 1.49 प्रतिशत की गिरावट लेकर 85 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 84,299.78 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 368.10 अंक यानी 1.41 प्रतिशत का गोता लगाकर 25,810.85 अंक पर रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.28 प्रतिशत टूटकर 49,351.91 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर 57,130.93 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4193 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2223 में बिकवाली जबकि 1819 में लिवाली हुई वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियां लाल जबकि अन्य नौ हरे निशान पर रही।

ये भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें