Site icon Dainik Savera Times

केंद्र सरकारी बैंकों में FDI की सीमा 20 से बढ़ाकर 49% करने पर कर रही विचार

नई दिल्ली : केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को मौजूदा 20% से बढ़ाकर 49% करने पर विचार कर रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक प्रारूप कैबिनेट नोट तैयार किया है और प्रस्तावित बदलाव पर अन्य मंत्रालयों से राय मांगी है। रिपोर्ट्स में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

केंद्रीय बैंक ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर सरकारी बैंकों में एफडीआई सीमा बढ़ाने पर जल्द विचार करने की सिफारिश की है। फिलहाल निजी क्षेत्र के बैंकों में एफडीआई की सीमा 74% है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यह केवल 20% तक सीमित है। देश के 12 सरकारी बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सबसे अधिक 11.07% विदेशी निवेश है।

Exit mobile version