Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का कोयला आयात अप्रैल में 13 प्रतिशत बढक़र 2.61 करोड़ टन पर पहुंचा

June 16, 2024

देश का कोयला आयात अप्रैल में 13 प्रतिशत बढक़र 2.61 करोड़ टन पर पहुंचा

 

नयी दिल्ली: देश का कोयला आयात अप्रैल, 2024 में 13.2 प्रतिशत बढक़र 2.61 करोड़ टन पर पहुंच गया है। र्गिमयों की शुरुआत के साथ खरीदारों द्वारा नए सौदे करने से कोयला आयात बढ़ा है। बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन र्सिवसेज लिमिटेड द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक साल पहले समान महीने में कोयला आयात 2.30 करोड़ टन रहा था।

आयात में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जबकि कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि भारत को जीवाश्म ईंधन का घरेलू उत्पादन बढ़ाना चाहिए और आयात में कमी लानी चाहिए। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में प्रमुख और गैर-प्रमुख बंदरगाहों के माध्यम से भारत का कोयला और कोक आयात एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 13.2 प्रतिशत बढ़ा है।

अप्रैल में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.74 करोड़ टन रहा। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 1.51 करोड़ टन था। वहीं कोकिंग कोयले का आयात 47.7 लाख टन से बढक़र 49.7 लाख टन पर पहुंच गया। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘मात्रा के लिहाज से आयात बढ़ा है…

आगे चलकर, मानसून से पहले भंडारण करने की वजह से बिजली और गैर-विनियमित दोनों क्षेत्रों से मांग जारी रह सकती है।’’ अप्रैल में कोयला आयात मार्च की तुलना में भी 8.93 प्रतिशत अधिक रहा है। मार्च में कोयला आयात 2.39 करोड़ टन से कुछ अधिक रहा था। समुद्री मार्ग से ढुलाई की कीमतों में नरमी से बीते वित्त वर्ष 2023-24 में देश का कोयला आयात 7.7 प्रतिशत बढक़र 26.82 करोड़ टन रहा था। 2022-23 में यह आंकड़ा 24.90 करोड़ टन था।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें