अमरीकी सेब, अखरोट बादाम पर अन्य देशों के बराबर शुल्क रहेगा लागू
September 13, 2023
नई दिल्ली : अमरीका के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटाए जाने की आलोचनाओं के बीच सरकार ने मंगलवार स्पष्ट किया भारत में अमरीकी सेब, अखरोट तथा बादाम पर अन्य देशों के समान ही शुल्क लागू होगा, इन पर केवल अतिरिक्त शुल्क हटाया है।
वाणिज्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निर्णय भारत को ऐसी वस्तुओं का निर्यात करने वाले देशों के बीच ‘भेदभाव मुक्त प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए’ किया गया है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दरों में संशोधन की आलोचना करते हुए कहा था मोदीजी अमरीका के किसानों को उपहार दे रहें हैं और अपने देश के किसानों पर चाबुक चला रहे हैं।