नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरवाना स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) और उसके पार्टनर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन बैंक को 40 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी वापस कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, जांच एजैंसी ईडी ने 17 फरवरी, 2025 को बैंक को 235 करोड़ रुपए की 3 प्रॉपर्टी वापस कर दी थीं। इसी मामले में अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कुल रिकवरी अब 275 करोड़ रुपए हो गई है। आरोप है कि लोन लेने वाले ने इंडियन बैंक को 312.13 करोड़ रुपए का नुक्सान पहुंचाया था। अधिकारी ने कहा कि ईडी द्वारा प्रॉपर्टी वापस करने का काम इंडियन बैंक द्वारा पीएमएलए, 2002 की धारा 8(8) के तहत दायर एक एप्लीकेशन के समर्थन में किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सिरसा में मंत्री विपुल गोयल ने फहराया झंडा

