Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

G-20 Culture Working Group की पहली बैठक 22 February से होगी शुरू

February 22, 2023

G-20 Culture Working Group की पहली बैठक 22 February से होगी शुरू

नई दिल्ली: जी-20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मध्य प्रदेश के खजुराहो में बुधवार से शुरू होगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 22 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर (एमसीसीसी) में ‘री(एड)ड्रेस: रिटर्न ऑफ ट्रेशर’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह बैठक 22 से 25 फरवरी तक आयोजित की जानी है। खजुराहो हवाईअड्डे पर पहुंचने पर प्रतिनिधियों का स्वागत बधाई और राई लोकगीतों से किया जाएगा।

बैठक के पहले दिन मिलेट मैन के नाम से मशहूर पद्मश्री नेक राम को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक के अगले दिन खजुराहो नृत्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिनिधि पश्चिमी समूह के मंदिरों का भी दौरा करेंगे, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। प्रतिनिधियों को पन्ना टाइगर रिजर्व भी ले जाया जाएगा। बैठक में 125 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में चार कार्यकारी समूह सत्रों की योजना बनाई गई है, जिसमें जी-20 सदस्य राज्य, अंतर्राष्ट्रीय संगठन संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी संबोधित करेंगी। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। खजुराहो के पास संयुक्त सचिव लिली पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘खजुराहो, हम्पी, भुवनेश्वर, वाराणसी में संस्कृति कार्य समूह की चार बैठकें भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष जी-20 की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है’।’’

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें