Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indore में 13-15 फरवरी तक होगी G20 के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक

February 13, 2023

Indore में 13-15 फरवरी तक होगी G20 के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक

नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में जी20 के तहत कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक 13 से 15 फरवरी तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होगी। कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में जी20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस दौरान बाजरा और इसके मूल्य र्विधत खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन तथा मत्स्य पालन के ‘स्टॉल’ प्रमुख आकर्षण होंगे।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक के दौरान, पहले दिन कृषि संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां मौजूद रहेंगे। इस दिन प्रतिभागी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच आम चर्चा होगी। बयान में कहा गया है कि मुख्य एडब्ल्यूजी डिलिवरेबल्स (वितरित उत्पादों) पर चर्चा तीसरे दिन होगी। प्रौद्योगिकी सत्र के दौरान इसमें शामिल सभी पक्षों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी।

ये भी पढ़ें: 30 भारतीय अमेरिका में गिरफ्तार, रह रहे थे अवैध, जल्द होंगे डिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें