Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त हटायी

September 15, 2024

सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त हटायी

नयी दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को प्याज उत्पादक किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए प्याज के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य ( एमईपी )की शर्त हटाने की घोषणा की। साथ ही प्याज के निर्यात पर लगने वाले शुल्क की दर को भी आधा कर दिया गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने प्याज की निर्यात नीति में बड़ा फैसला लिया है। अब न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) की शर्त हटने और निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत से कम होकर 20 प्रतिशत पर आने से अधिक मात्रा में प्याज का निर्यात किया जा सकेगा।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्याज की कीमतों में तेजी को देखते हुए सरकार ने इसके निर्यात को अतुल सहित करने के लिए प्याज के निर्यात पर एमईपी की लागू कर दी थी, ताकि एक न्यूनतम भाव से काम की प्याज (सस्ते दर की प्याज) का निर्यात ना हो। प्याज की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत की दर से निर्यात शुल्क भी लगा दिया गया था। महाराष्ट्र और अन्य प्याज उत्पादक क्षेत्र के किसान और संगठन सरकार से प्याज के निर्यात पर अंकुश लगाने वाले उपायों को हटाने की माग कर रहे थे। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इस फैसले से किसानों तथा निर्यातकों की आय बढ़ाने वाले इस फैसले से कृषि क्षेत्र में व्यापार को अत्यधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें