Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

IMF ने भारत की 2025 तक की विकास दर को बढ़ाकर किया 7.3%

January 19, 2026

IMF ने भारत की 2025 तक की विकास दर को बढ़ाकर किया 7.3%

वॉशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने साल 2025 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। ये अनुमान पहले की तुलना में 0.7% ज्यादा है। आईएमएफ ने इसके पीछे की वजह साल के दूसरे हिस्से में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को बताया है। आईएमएफ की वल्र्ड इकोनॉमिक आऊटलुक अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में बेहतर नतीजे और चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार के चलते भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया गया है। इससे यह भी साफ होता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

आईएमएफ का कहना है कि आने वाले वर्षों में भारत की विकास दर में थोड़ी कमी आ सकती है। अनुमान के मुताबिक, साल 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 6.4 प्रतिशत रह सकती है। आईएमएफ ने कहा कि भारत उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास का एक प्रमुख इंजन बना रहेगा। आईएमएफ के अनुसार, इन देशों की औसत विकास दर 2026 और 2027 में सिर्फ 4 प्रतिशत से थोड़ी अधिक रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में बताया कि उभरते और विकासशील एशियाई देशों को तकनीक से जुड़े निवेश और व्यापार का फायदा मिल रहा है, भले ही दुनिया की आर्थिक गति हर जगह एक जैसी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें