Site icon Dainik Savera Times

iPhone 16 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना

मुंबई: अमरीकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आसान क्रैडिट, कैशबैक जैसे विभिन्न ऑफर्स की बदौलत आईफोन 16 अब भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है, जिसने चीन की वीवो के सबसे लोकप्रिय बजट मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया है। काऊंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने 2025 के पहले 11 महीनों में आईफोन 16 के करीब 65 लाख यूनिट्स बेचे और इसके साथ ही यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया।

एप्पल ने इस अवधि में एंड्रॉयड फोन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। बीबीके इलैक्ट्रॉनिक्स समर्थित वीवो का वाई29 5जी इस अवधि में 47 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 33 लाख बिक्री के साथ आईफोन 15 भी भारत में बैस्ट-सेलिंग फोन की टॉप 5 लिस्ट में शामिल रहा। रिपोर्ट में बताया कि एप्पल की यह सफलता बदलते ग्राहक व्यवहार को दर्शाती है। पहले भारत में ज्यादातर लोग एंट्री-लैवल और मिड-रेंज फोन ही खरीदते थे, लेकिन अब महंगे स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है।

Exit mobile version