Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपये घटा

March 26, 2023

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई।

बीते सप्ताह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,217.2 करोड़ रुपये घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 21,062.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,51,228.38 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 21,039.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,42,154.59 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,226.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 14,90,775.40 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 5,901.76 करोड़ रुपये टूटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,905.18 करोड़ रुपये बढक़र 5,94,888.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,542.19 करोड़ रुपये बढक़र 5,82,816.11 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 3,664.01 करोड़ रुपये के उछाल से 4,70,360.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 2,787.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,24,964.64 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 384.89 करोड़ रुपये बढक़र 4,69,845.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू में पूछी महिला की उम्र , Domino’s को देने पड़े 3 लाख, जानें पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें