Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीते सप्ताह Sensex की शीर्ष 10 में से पांच Companies का बाजार पूंजीकरण 88,605 करोड़ रुपये बढ़ा

March 5, 2023

बीते सप्ताह Sensex की शीर्ष 10 में से पांच Companies का बाजार पूंजीकरण 88,605 करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,604.99 करोड़ रुपये की बढ़त हुई। सबसे अधिक फायदा भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन जहां बढ़ा है वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस (टीसीएस), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर तथा आईटीसी की बाजार हैसियत में गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 345.04 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़ा।

शीर्ष दस कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के मूल्यांकन में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है और यह 35,832.32 करोड़ रुपये बढक़र 5,00,759.98 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 20,360.13 करोड़ रुपये बढक़र 6,06,514.71 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,236.59 करोड़ रुपये बढक़र 9,01,307.58 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 13,051.48 करोड़ रुपये बढक़र 4,84,417.42 करोड़ रुपये हो गया है। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,124.47 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,26,158.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 30,150.9 करोड़ रुपये गिरकर 6,22,711.80 करोड़ रुपये रह गया जबकि टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस का 20,966.36 करोड़ रुपये घटकर 12,23,129.40 करोड़ रुपये रह गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,336.42 करोड़ रुपये गिरकर 5,80,360.79 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 507.03 करोड़ रुपये घटकर 16,13,602.63 करोड़ रुपये रह गया है। आईटीसी की बाजार हैसियत भी 24.72 करोड़ रुपये की कमी होने के साथ 4,77,886.13 करोड़ रुपये रह गई है। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: अगर तमिलनाडु में DMK और AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो विजय की पार्टी TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें