Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

January 15, 2023

Sensex की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.81 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस,हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का मूल्यांकन घट गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 59,349.81 करोड़ रुपये बढक़र 12,34,637.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 22,997.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,32,684.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का दिसंबर तिमाही का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है। तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 13.4 प्रतिशत बढ़ा है। इस बीच, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपये बढक़र 6,16,004.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 4,904.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,78,922.89 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 3,668.5 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,50,782.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,624.89 करोड़ रुपये बढक़र 8,92,754.89 करोड़ रुपये रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,165.17 करोड़ रुपये बढक़र 6,09,305.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 47,290.7 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 16,69,280.55 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 17,373.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,25,982.59 करोड़ रुपये पर आ गई। एसबीआई का मूल्यांकन 490.85 करोड़ रुपये घटकर 5,35,521.33 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को…, ट्रंप ने ईरान को लेकर कही बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें