Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Polar फैन इंडस्ट्रीज द्वारा बाजार में उतारे गए नए पंखे समर सीजन में मचाएंगे धूम

March 25, 2024

Polar फैन इंडस्ट्रीज द्वारा बाजार में उतारे गए नए पंखे समर सीजन में मचाएंगे धूम

लुधियाना: देश की अग्रणी सीलिंग व वॉल फैन निर्माता कंपनी पोलर फैन इंडस्ट्रीज ने आगामी समर सीजन के मद्देनजर पंखों के कई नए मॉडल बाजार में उतारे है। सबसे अहम बात है कि यह सभी पंखें कम बिजली खपत पर बेहतर परफार्मेस देने में सक्षम है।

इन विशेषता के मद्देनजर कंपनी के पंखे समर सीजन के दौरान बाजार में धूम मचाते नजर आएंगे। कंपनी के आधिकारिक डिस्ट्रिीब्यूटर ईको इलैक्ट्रिक के एमडी गगनदीप सिंह ने बताया कि पोलर फैन इंडस्ट्रीज हमेशा से ग्राहकों की मांग के अनुसार उत्पाद बनाती है। बिजली की खपत कम करने के मकसद से कई नए मॉडल बाजार में लाए गए है।

इसके साथ ही यह सभी पंखें देखने में भी काफी आर्कषक है। यह पंखे बिजली बिल कम करने के साथ ही घरों की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। सिंह ने बताया कि पोलर इंडस्ट्रीज की ओर से पंखों के साथ ही गीजर, जूसर, इलैक्ट्रिक कैटल, इंडक्शन, आयरन प्रैस, राइस कूकर व एक्सटेंशन कॉर्ड सहित कई होम एप्लायंसेस भी बनाए जाते है। कंपनी की हमेशा से यही कोशिश रहती है कि वह ग्राहक को कम दाम पर बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें