Site icon Dainik Savera Times

सोने से भी महंगा है इस सांप का जहर, जिसके एक ग्राम की कीमत सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

कुछ प्रजातियों के सांपों के जहर की कीमत तो सोने से भी बहुत महंगी होती है मगर भारत में पाए जाने वाले स्‍पेक्‍टेकल्‍ड कोबरा के एक ग्राम जहर की कीमत करीब साढे बारह हजार रुपये है.

भारत में हर साल करीब 50 हजार से अधिक लोग सांप द्वारा डसे जाने के मरते हैं. जैसे सांप के जहर से इंसानों की मौत होती है, वैसे ही यह इंसान की जान बचाने के काम भी आता है. सांप के जहर से कई दवाइयां बनती हैं. जिससे इंसानो को बचाया जाता है। अब तो दुनियाभर में नशेड़ी भी सांप के जहर को नशे के रूप में भी इस्‍तेमाल करने लगे हैं।

दुनिया भर में सांपो की करीब 3000 हजार प्रजातिया पाई जाती हैं और भारत में केवल 272 प्रजातिया ही पाई जाती है . इनमें से केवल 58 प्रजाति के सांप ही जहरीले हैं. जैसे कॉमन करैत, रसल्‍स वाइपर, सॉ-स्‍केल्‍ड वाइपर और इंडियन कोबरा भारत के चार सबसे जहरीले संपो में से एक हैं. सांपों के जहर की कीमत उनकी प्रजाति के आधार पर अलग-अलग होती है. इसके अलावा अलग-अलग देशों में भी इनके रेट भी भिन्‍न-भिन्‍न होते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

Exit mobile version