Site icon Dainik Savera Times

India में पांच साल में 22 प्रतिशत रहेगी Employment में बदलाव की दर: WEF

नयी दिल्ली: भारतीय रोजगार बाजार में अगले पांच वर्षों में रोजगार में बदलाव की दर 22 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एक नए अध्ययन में सोमवार को बताया गया कि इसमें कृत्रिम मेधा (एआई), मशीन र्लिनंग और डेटा खंड शीर्ष पर रहेंगे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी ताजा ‘रोजगार का भविष्य’ रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर रोजगार बदलने की दर (चर्न) 23 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसमें 6.9 करोड़ नए रोजगार के मौके तैयार होने की उम्मीद है, जबकि 8.3 करोड़ पद समाप्त होंगे। डब्ल्यूईएफ ने कहा, ”लगभग एक चौथाई नौकरियां (23 फीसदी) अगले पांच वर्षों में बदलेंगी।” रिपोर्ट के लिए 803 कंपनियों के बीच सर्वेक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें : तीर्थ दर्शन योजना : श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचे 800 यात्री

Exit mobile version