Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ खुला

December 29, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ खुला

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट खुला। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रूपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 82.76 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 104.35 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 फीसदी गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Protest Live : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें