Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढक़र 82.68 पर पहुंचा

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढक़र 82.68 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढक़र 104.73 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढक़र 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

Exit mobile version