Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे बढ़कर 82.47 प्रति डॉलर पर

August 24, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे बढ़कर 82.47 प्रति डॉलर पर

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 25 पैसे बढ़कर 82.47 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख, विदेशी कोष प्रवाह और घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख को देखते हुए रुपये को मजबूती मिली।विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने अमेरिकी डॉलर पर दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा की धारण मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.55 पर खुला और फिर 82.36 तक पहुंच गया। बाद में यह 82.47 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 25 पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 82.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 103.38 पर आ गया।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट से 82.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : गो-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर मारी गोली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें