Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार के शेयर बाजार में तेजी जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सकारात्मक रुख रहा। हालांकि, पश्चिम एशिया और यूक्रेन में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर वैश्विक इक्विटी में कमजोर रुझानों के बीच मुनाफावसूली देखी गई और बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 117.63 अंक चढक़र 81,815.74 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 27.1 अंक बढक़र 25,037.70 पर पहुंच था। दोनों प्रमुख सूचकांकों को बाद में मुनाफावसूली का सामना करना पड़ा और वे गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 63.59 अंक गिरकर 81,626.12 पर आ गया, जबकि निफ्टी 25.60 अंक टूटकर 24,982.25 पर था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स लाल निशान में रहे। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 483.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version