Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा

मुंबई: अमेरिकी फेड रिज़र्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद धूमिल होने से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, पावर और धातु समेत सत्रह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.36 अंक की गिरावट लेकर 65 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 64,948.66 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 55.10 अंक उतरकर 19,310.15 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिड कैप 0.41 प्रतिशत टूटकर 30,265.32 अंक और स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत गिरकर 35,283.32 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3748 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2086 में बिकवाली जबकि 1526 में लिवाली हुई वहीं 136 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 39 कंपनियां गिरावट जबकि 10 तेजी पर रहीं वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 17 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज़ 0.10, सीडी 0.27, ऊर्जा 0.33, वित्तीय सेवाएं 0.31, हेल्थ केयर 0.60, इंडस्ट्रीयल्स 0.36, आईटी 1.46, दूरसंचार 0.62, ऑटो 0.14, बैंकिंग 0.06, कैपिटल गुड्स 0.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.57, धातु 0.88, तेल एवं गैस 0.46, रियल्टी 0.73 और टेक समूह के शेयर 1.26 प्रतिशत लुढ़क गए।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version