Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जानिए Sensex और Nifty के हाल

September 23, 2024

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: विदेशी पूंजी के प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 318.58 अंक उछलकर 84,862.89 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 120.75 अंक की बढ़त के साथ 25,911.70 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 14,064.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें