Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार

February 20, 2024

निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार

मुंबई: विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईआई बैंक की ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन चढ़ गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349.24 अंक की छलांग लगाकर 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 73,057.40 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.70 अंक की बढ़त लेकर 22,196.95 अंक हो गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत उतरकर 39,978.15 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत टूटकर 45,927.56 अंक रह गया।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें