Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई: वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, इंडस्ट्रियल्स, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और धातु समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन भी तेजी रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 213.27 अंक की छलांग लगाकर 65,433.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 47.55 अंक चढ़कर 19,444 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का मिडकैप भी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,946.75 अंक और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत उछलकर 36,065.95 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2078 में लिवाली जबकि 1544 में बिकवाली हुई वहीं 161 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 29 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 22 में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version