Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

मुंबई: विश्व बाजार के कमजोर रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में उबाल के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 231.62 अंक की गिरावट लेकर 65397.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.05 अंक लुढ़ककर 19542.65 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.02 प्रतिशत का गोता लगाकर 31,880.86 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत कमजोर होकर 38,198.72 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3836 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2327 में बिकवाली जबकि 1379 में लिवाली हुई वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 36 कंपनियां गिरावट जबकि 14 तेजी पर रही।
बीएसई के सभी 20 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.32, सीडी 0.66, ऊर्जा 1.31, एफएमसीजी 1.36, वित्तीय सेवाएं 0.05, हेल्थकेयर 0.80, इंडस्ट्रियल्स 0.85, आईटी 0.29, दूरसंचार 1.38, यूटिलिटीज 0.64, ऑटो 0.60, बैंकिंग 0.05, कैपिटल गुड्स 0.98, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.68, धातु 1.54, तेल एवं गैस 1.73, पावर 0.64, रियल्टी 1.06, टेक 0.17 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.20 प्रतिशत लुढ़क गए।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

Exit mobile version