Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

काम करते हुए कोई कर रहा है आपको डिस्टर्ब, तो एक्टिव करें फोन का ये मोड… रहेंगे टेंशन फ्री!

October 13, 2023

काम करते हुए कोई कर रहा है आपको डिस्टर्ब, तो एक्टिव करें फोन का ये मोड… रहेंगे टेंशन फ्री!

 

नई दिल्ली: अगर आप कोई काम कर रहें हो या पढाई कर रहें हों उस वक्त एंड्रॉयड फोन की वजह से काफी डिस्ट्रैक्शन होता है। तो इस स्थिति में फोकस मोड आपके काम आ सकता है। आइएजानते हैं कि एंड्रॉयड में कैसे फोकस मोड को सेट किया जाता है। फोकस मोड एंड्रॉयड के डिजिटल वेलबीइंग फीचर का हिस्सा है। फोकस मोड बाकी ऐप्स और उनके नोटिफिकेशन्स के डिस्ट्रैक्शन को रोकर फोकस मेनटेन करने में मदद करता है।

अगर आपके पास एंड्रॉयड 10 या इससे ऊपर का वर्जन है तो आप फोकस मोड एक्टिवेट कर सकते हैं। इसे मैनुअली भी किया जा सकता है शेड्यूल में ऑटो एक्टिवेट भी किया जा सकता है। ये बहुत हद तक डू नॉट डिस्टर्ब की तरह काम करता है। आपको बता दें कि फोकस मोड एंड्रॉयड के अलग-अलग कस्टम वर्जन पर अलग-अलग तरह से काम करता है. जैसे सैमसंग में आपको ऐप्स का ग्रुप पिक करना होता है।

जब आप फोकस मोड एक्टिवेट करते हैं या शेड्यूल करते हैं, तब जिन ऐप्स को आप डिस्ट्रैक्शन लिस्ट में ऐड करते हैं वह ग्रे हो जाता है। आपको इन ऐप्स से कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता है। साथ ही आप फोकस मोड को कभी भी डिसेबल कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि फोकस मोड एक शेड्यूल में ऑटो-एक्टिवेट हो जाए तो आप Set a schedule पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद आपको एक स्टार्ट और एंड टाइम पिक करना होगा। इसके बाद आपको Days सेलेक्ट करेंगे. इससे फोकस मोड ऑटोमैटिकल इन दिनों में एक्टिवेट हो जाएगा. इसके बाद आपको Set पर टैप करना होगा।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें