Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आयी तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

May 22, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आयी तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.21 अंक चढक़र 74,165.52 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक की बढ़त के साथ 22,577.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,874.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें