Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में आई तेजी, Nifty के अंक बढक़र 19,600.25 पर पहुंचे 

September 29, 2023

शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में आई तेजी, Nifty के अंक बढक़र 19,600.25 पर पहुंचे 
मुंबई: घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक चढक़र 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक बढक़र 19,600.25 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।
वहीं इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.43 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,364.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें