Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई : घेरलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 205.99 अंक चढक़र 80,166.37 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 24,373.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक मंहिद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: नगर कौंसिल चुनाव में फर्जी वोटों की साजिश नहीं होगी सफल : Dr. Subhash Sharma

Exit mobile version