Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में मामूली आई तेजी, Nifty के अंक बढक़र 19,311.40 पर पहुंचे 

September 1, 2023

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में मामूली आई तेजी, Nifty के अंक बढक़र 19,311.40 पर पहुंचे 
 मुंबई: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले। अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि रहने से निवेशकों की भावनाओं को बल मिला है। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे ऊंची वृद्धि दर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142.02 अंक चढक़र 64,973.43 पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 57.60 अंक बढक़र 19,311.40 पर रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के अधिकतर शेयर लाभ में रहे। सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज हुई। अधिकतर एशियाई बाजारों का रुख शुक्रवार को सकारात्मक रहा, जबकि यूरोपीय तथा अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 87.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,973.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें