Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार के शेयर बाजार में आया उछाल, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े

March 1, 2024

शुरुआती कारोबार के शेयर बाजार में आया उछाल, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े

 

मुंबई: जीडीपी के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के कारण घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछल गए। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजारों में कारोबारी धारणा को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 417.77 अंक उछलकर 72,918.07 पर पहुंच गया।

निफ्टी 142.85 अंक चढक़र 22,125.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं। दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।

बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी के पीछे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रहने का आंकड़ा सामने आने की प्रमुख भूमिका रही। बृहस्पतिवार को जारी यह आंकड़ा पिछले डेढ़ वर्षों में सबसे अधिक तिमाही वृद्धि है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 83.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढक़र कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 3,568.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने फिर बढ़ाया कच्चे तेल का अनुमान, वजह मध्यपूर्व तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें