Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई बढ़त, हुआ इन बड़ी कंपनियों को मुनाफा 

November 22, 2023

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई बढ़त, हुआ इन बड़ी कंपनियों को मुनाफा 

मुंबई: घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। हालांकि, विदेशी कोषों की सतत निकासी और वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच लाभ सीमित रहा।बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 74.43 अंक चढक़र 66,005.20 पर पहुंच गया।

निफ्टी 26.15 अंक बढक़र 19,809.55 पर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज,हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टेक, नेस्ले और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहें।कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट आई।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें