Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maha Kumbh पर 13 हजार ट्रेनें चलाने की थी योजना, हमने 16 हजार चला बढ़ाई सुविधा : Ashwini Vaishnaw

February 27, 2025

Maha Kumbh पर 13 हजार ट्रेनें चलाने की थी योजना, हमने 16 हजार चला बढ़ाई सुविधा : Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन और रेलवे की भव्य तैयारियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान यात्री परिवहन के लिए करीब तेरह हजार ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन सोलह हजार से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ हमारी आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता और सामूहिक प्रयास का भी महत्वपूर्ण उदाहरण है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने महाकुंभ के दौरान यात्री परिवहन के लिए करीब तेरह हजार ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन सोलह हजार से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग साढ़े चार से पांच करोड़ यात्रियों को रेलवे ने महाकुंभ के दौरान यात्रा करने में मदद की। रेल मंत्री ने इस आयोजन में हर एक विभाग के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह काम केवल एक समन्वित प्रयास से ही संभव हुआ। उन्होंने इसे एकता का सबसे बड़ा संदेश बताया, जो यह दर्शाता है कि जब सभी मिलकर काम करते हैं, तो कोई भी बाधा पार की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए दो साल पहले ही योजना बनाना शुरू कर दिया था। रेलवे ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए ढाई साल पहले काम शुरू किया था, जिसमें लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इस दौरान रेलवे ने 21 से ज्यादा फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए, साथ ही गंगा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण कराया।

उन्होंने यह बताया कि हर स्टेशन पर यात्रियों के लिए आरामदायक और व्यवस्थित स्थान बनाए गए, ताकि उनका यात्रा अनुभव बेहतर हो। नए फुटओवर ब्रिजों और अन्य सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को आसानी से आवाजाही की व्यवस्था दी गई। अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा यही सिखाया है कि हमें यात्रियों को सिर्फ यात्री के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धालु और भक्त के रूप में देखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें