Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

डाटा सैंटर में 3 साल में होगा 10 अरब डॉलर का निवेश :CII Colliers

October 13, 2023

डाटा सैंटर में 3 साल में होगा 10 अरब डॉलर का निवेश :CII Colliers

 

नई दिल्ली: इंटरनैट तक पहुंच में भारी उछाल आने के साथ स्टोरेज क्षमता के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए अगले तीन साल में डाटा सैंटर में 10 अरब डॉलर का निवेश होने की संभावना है। उद्योग मंडल सीआईआई और कोलियर्स इंडिया ने मुंबई में आयोजित सम्मेलन ‘रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रौद्योगिकी’ के दौरान जारी रिपोर्ट इंडिया डाटा सैंटर : एंटरिंग क्वाटंम ग्रोथ फेज में यह बात कही है।

रिपोर्ट में कहा गया, कोविड महामारी के बाद भारत के डाटा सैंटर बाजार में अच्छी वृद्धि हुई है। इसमें 2020 के बाद कुल सात अरब डॉलर का निवेश हुआ है।ह्व वैश्विक डेटा सेंटर संचालकों, रियल एस्टेट कंपनियों और निजी इक्विटी फंड ने यह निवेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त, 2023 तक देश के सात प्रमुख शहरोंराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलूर, हैदराबाद और पुणे में संयुक्त रूप से कुल डाटा सैंटर क्षमता 819 मैगावाट है।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें