Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Thermax Sustainable Energy Solutions का NCLT के आदेश के बाद परिसमापन

April 26, 2023

Thermax Sustainable Energy Solutions का NCLT के आदेश के बाद परिसमापन

नयी दिल्ली: बिजली एवं पर्यावरण समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी थर्मेक्स की इकाई थर्मेक्स सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस का राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के तहत परिसमापन हो गया है। थर्मेक्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस अनुषंगी इकाई के बंद होने से मूल कंपनी के कारोबार/लेखा नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कंपनी की वित्तीय स्थिति पर भी इसका खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने बताया, उसके पूर्ण स्वामित्व वाली थर्मेक्स सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का एनसीएलटी की मुंबई पीठ के 10 फरवरी, 2023 को दिए गए और 25 अप्रैल, 2023 को जारी किए गए आदेश के तहत परिसमापन किया गया है।’’ पुणे में मुख्यालय वाले थर्मेक्स समूह का गठन 1966 में हुआ था। इसकी ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्र में खासी मौजूदगी है।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें