नई दिल्ली: आजकल मार्किट में बहुत से ईयरबड्स मिलते है। कुछ बहुत ही मेहेंगे और कुछ सस्ते भी होतें है। कई बार हम मेहेंगी चीज़ देख कर उसकी क्वालिटी का अंदाज़ा लगतें है। की यह तो अच्छी चेलगी। लेकिन कई बार तो ऐसा होता है कि, हमें कम दाम में भी अच्छी चीज़ें मिल जाती है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे ईयरबड्स के बारे में, जिनकी कीमत 1500 रुपये से भी कम है। इन ईयरबड्स को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है।
ये बड्स किन वजहों से खरीदने से चाहिए और किन वजहों से आपको दूसरा ऑप्शन खोजना चाहिए ये दोनों बातें यहां बताई जा रही हैं। इसकी कंपनी के बारे में बात करें तो ट्रूक भारत में बजट रेंज में ईयरबड्स बनाती है। इसी के साथ कंपनी ने 22 अगस्त को क्लैरिटी फाइव बड्स को लॉन्च किया था। खास बात ये कि इन ईयरपीस में 6 माइक्रोफोन्स मौजूद हैं।
इसके साथ ही नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है. ट्रूक की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ये बड्स सिर्फ 1199 रुपये में मिल रहे हैं। बैटरी की बात की जाए डिवाइस में 500mAh की बैटरी है, जिसे टाइप-C वायर से चार्ज किया जा सकता है. तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद इन्हें हफ्ते भर आराम से चलाया जा सकता है। ऑफिस टाइमिंग में इस्तेमाल किया और 10 दिनों तक चार्जिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ी। 6 माइक्रोफोन्स की वजह से आप घर या बाहर कहीं से क्लियर क्वालिटी में कॉलिंग कर सकते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग ऑडियो मोड में स्विच कर सकते हैं।
ईयरबड्स के फीचर्स: ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ इन बड्स को आईफोन और एंड्राइड दोनों फोन्स के साथ कनेक्ट करने में कोई दिक्कत नहीं आई. इनके साथ 15mm के टाईटेनियम ड्राइवर, एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन मिलते हैं। Clarity Five TWS में 3 ऑडियो प्रोफाइल दी गई हैं, जिनमें बेस बूस्ट, मूवी मोड और डायनेमिक मोड मिलता है। अपनी पसंद के हिसाब से आप अलग-अलग मोड चुन सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा आप डायनेमिक मोड का इस्तेमाल करें।

