चंडीगढ़: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि 16 अप्रैल, 2026 से कुछ विशेष बैंक खाते बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्णय उन खातों पर लागू होगा जिनका पिछले तीन सालों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनमें शून्य बैलेंस है।
कौन से खाते बंद होंगे
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, वे बचत और चालू खाते जिनमें लगातार 2 साल से कोई ‘ग्राहक-जनित लेन-देन’ नहीं हुआ है, उन्हें निष्क्रिय (inoperative) खाते माना जाता है। अब पंजाब नेशनल बैंक ऐसे निष्क्रिय खातों को बंद करने की तैयारी कर रहा है।
ग्राहकों को क्या करना होगा
बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों के खाते इस श्रेणी में आते हैं, उन्हें 15 अप्रैल, 2026 से पहले अपनी नज़दीकी शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि 15 अप्रैल तक KYC नहीं किया गया, तो 16 अप्रैल से ये खाते बिना किसी और सूचना के बंद कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
खाता फिर से चालू करवाने की प्रक्रिया
यदि कोई खाता बंद हो जाता है, तो उसे पुनः चालू करवाने के लिए ग्राहक को अपनी बैंक शाखा में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे और KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बैंक ने कहा है कि अधिक जानकारी या सहायता के लिए ग्राहक अपनी नज़दीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक की यह चेतावनी उन ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से अपने खातों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

