Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईफोन 13 प्रो की डिजाइन जैसा लॉन्च हुआ Gionee का यह फोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

March 22, 2023

आईफोन 13 प्रो की डिजाइन जैसा लॉन्च हुआ Gionee का यह फोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

Gionee F3 Pro में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक जैसी कनेक्टिविटी विकल्प हैं। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Gionee ने अपने नए फोन Gionee F3 Pro को लॉन्च कर दिया है। Gionee F3 Pro की डिजाइन आईफोन 13 प्रो जैसी है। Gionee F3 Pro के साथ फ्लैट फ्रेम बॉडी है और फ्लैट कैमरा मॉड्यूल है। Gionee F3 Pro में Xiaomi Mi 11 Ultra की तरह रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले भी है।

Gionee F3 Pro की कीमत
Gionee F3 Pro की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 16,790 रुपये रखी गई है और फोन को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। Gionee F3 Pro की बिक्री गोल्डेन, मॉर्निंग ब्लू और इंक ब्लैक कलर में चीन में हो रही है।

Gionee F3 Pro की स्पेसिफिकेशन
Gionee F3 Pro में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

Gionee F3 Pro का कैमरा
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 21 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल वाले हैं, हालांकि इनके मेगापिक्सल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सेल्फी के लिए जियोनी के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Gionee F3 Pro की बैटरी
Gionee F3 Pro में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक जैसी कनेक्टिविटी विकल्प हैं। इसके अलावा फोन में 3900mAh की बैटरी है जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का कुल वजन 205 ग्राम है।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें