POCO : लोकप्रिय और शीर्ष स्मार्टफोन ब्रांड पोको के नए फ्लैगशिप-किलर, पोको एफ7 को बाजार में लाए जाने के साथ ही उपभोक्ताओं ने हाथों हाथ लिया। 1 जुलाई को फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू होने के सिर्फ 60 मिनट के अंदर ब्रांड आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसकी जानकारी कंपनी ने दी।
पोको एफ7 को 24 जून को लॉन्च किया गया था। ये तेजी से भारत का सबसे लोकप्रिय मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बन रहा है। फोन प्रतियोगी कीमत फ्लैगशिप-ग्रेड प्रदर्शन, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बैटरी और स्लिम, बोल्ड डिजाइन का एक शक्तिशाली मिश्रण प्रदान करता है।
कीमत
अगर आप अब तक पोको एफ7 नहीं ले पाए हैं, तो चिंता न करें। पोको एफ7 5 जुलाई को फिर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन दो कीमतों में उपलब्ध है, एक 29,999 रुपए (12+256जीबी) और 31,999 रुपए (12+512जीबी)। कीमतों में 2,000 रुपए का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट (एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई) या 2,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई शामिल है।
आखिर पोको एफ7 की भारी मांग क्यों है ?
Poco F7 के सभी स्पेसिफिकेशन
* स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4: 2.1 मिलियन+ अंतुतु स्कोर के साथ फ्लैगशिप ग्रेड प्रदर्शन
* भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी: 90वाट फास्ट चार्जिंग + 22.5वाट रिवर्स चार्जिंग के साथ 7,550 एमएएच सिलिकॉन कार्बन सेल
* सेगमेंट का सबसे पतला पावरफोन: 7.99 मिमी पतला, आईपी66, आईपी68 औरआईपी69 रेटेड
* आइसलूप कस्टम कूलिंग: निरंतर गेमिंग और भारी मल्टीटास्किंग के लिए अनुकूलित
* 6.83-इंच 1.5के एएमओएलईडी डिस्प्ले: 120 एचजेड रिफ्रेश रेट, अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स
* 24जीबी तक टर्बो रैम + यूएफएस 4.1 स्टोरेज: अगले स्तर की मल्टीटास्किंग और ऐप लोडिंग
* प्रो-ग्रेड कैमरा: 50एमपी सोनी आईएमएक्स882 ओआईएस के साथ + 20एमपी एआई सेल्फी कैमरा
* प्रीमियम मेटल-ग्लास डिजाइन : दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 7आई
* विस्तारित सॉफ्टवेयर समर्थन : 4 वर्ष एंड्रॉयड ओएस + 6 वर्ष सुरक्षा अपडेट।
* POCO F7 5G IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है. जिससे धूल-पानी से यह खराब नहीं होगा

