FD Rates Hike: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी खास 500 दिन की FD स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की इस स्पेशल स्कीम का नाम ‘BOI अक्षय डिपॉजिट’ है।
इसमें ग्राहकों को उनकी उम्र और निवेश की रकम के आधार पर 6.85 फीसदी से लेकर 7.65 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल सकता है। खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटीजन्स को इस स्कीम में ज्यादा ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।
500 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
बैंक ऑफ इंडिया ने इस स्कीम के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए ब्याज दरें तय की हैं।
ग्राहकों की श्रेणी सामान्य ग्राहक वरिष्ठ नागरिक (60+) सुपर सीनियर (80+)
सामान्य FD 6.85% 7.35% 7.50%
नॉन-कॉलेबल FD 7.00% 7.65% 7.65%
इस स्कीम में सबसे ज्यादा 7.65 फीसदी ब्याज नॉन-कॉलेबल FD पर उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए निवेश की कुछ विशेष शर्तें हैं।
FD में निवेश करने के लिए क्या हैं नियम?
सामान्य कॉलेबल FD में ग्राहक कम से कम 10,000 रुपये जमा कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 3 करोड़ रुपये से कम रखी गई है।
दूसरी तरफ, 7.65 फीसदी ब्याज वाली नॉन-कॉलेबल FD का लाभ लेने के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम निवेश करना होगा। नॉन-कॉलेबल FD में समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा नहीं होती।
हर महीने खाते में आएगा ब्याज
BOI अक्षय डिपॉजिट में ग्राहकों को ब्याज भुगतान के लिए मंथली और क्वार्टरली विकल्प मिलते हैं। यानी निवेशक हर महीने या तीन महीने में ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा नियमित आय चाहने वाले रिटायर्ड लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें…
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
FD कराने से पहले ब्याज दरों की लागू होने की तारीख, समय से पहले निकासी की शर्तें और टैक्स संबंधी नियम बैंक से जरूर जांच लें। खासकर नॉन-कॉलेबल FD में निवेश करने से पहले अपनी पैसों की जरूरत का आकलन करना जरूरी है।

