Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस टिफिन सिस्टम कंपनी को हुआ भारी मुनाफा, बाजार में आते ही मिला 28% रिटर्न

November 6, 2023

इस टिफिन सिस्टम कंपनी को हुआ भारी मुनाफा, बाजार में आते ही मिला 28% रिटर्न

 

नई दिल्ली: कंज्‍यूमरवेयर कंपनी सेलो वर्ल्‍ड (Cello World share) के स्‍टॉक ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। ऐसे में टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन बनाने वाली कंपनी का शेयर अपने इश्‍यू प्राइस से 28 फीसदी प्रीमियम पर बीएसई पर 831 रुपये (Cello World share Listing Price) के भाव पर सूचीबद्ध हुआ है। सेलो वर्ल्‍ड आईपीओ का साइज 1,900 करोड़ रुपये था और इसका प्राइस बैंड 617-648 प्रति शेयर था।

कंपनी प्रोफाइल:
सेलो वर्ल्‍ड तीन कैटेगरी में बिजनेस करती है, यह उपभोक्‍ता उत्‍पाद, राइटिंग और स्‍टेशनरी प्रोडक्‍ट्स और मोल्‍डेड फर्नीचर बनाती है। साल 2017 में कंपनी ने ग्लासवेयर और ओपलवेयर बिजनेस में कदम रखा और सेलो ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्‍ट बेचने शुरू किए। कंपनी की उत्‍तराखंड, दमन, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्माण इकाइयां हैं। कंपनी राजस्थान में भी एक ग्लास वेयर प्लांट लगाने की तैयारी में है।

बाद में दिखी गिरावट:
लिस्टिंग के बाद सेलो वर्ल्‍ड का शेयर फिसल गया, जिसके बाद यह 783.70 रुपये (Cello World Share Price) पर आ गया है। फिर भी आईपीओ निवेशक करीब 21 फीसदी मुनाफे में हैं। सेलो वर्ल्‍ड आईपीओ का 35 फीसदी हिस्‍सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व था, जो 3.21 गुना भरा. QIB के लिए 50 फीसदी हिस्‍सा रिजर्व था, जो 122.20 गुना भर गया. NII के लिए 15 फीसदी शेयर रिजर्व थे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें