Site icon Dainik Savera Times

टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए अलग सोशल नेटवर्क पर विचार: मेटा

नयी दिल्ली: मेटा ने शुक्रवार को कहा कि वह टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक अलग सोशल नेटवर्क की संभावनाएं तलाश रही है।मेटा का यह बयान इन खबरों के बीच आया है कि कंपनी ट्विटर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक ऐप की योजना बना रही है। मेटा ने कहा कि उसका मानना है कि एक अलग मंच के लिए अवसर है, जहां रचनाकार और सार्वजनिक हस्तियां अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

मेटा प्रवक्ता ने कहा, ”हम टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक अलग विकेन्द्रीकृत सोशल नेटवर्क की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हमारा मानना है कि एक अलग मंच के लिए अवसर है, जहां रचनाकार और सार्वजनिक हस्तियां अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।” हालांकि, अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गज ने इस बारे में सटीक विवरण या ऐप को पेश करने की समय सीमा नहीं बताई।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

Exit mobile version