Site icon Dainik Savera Times

Tiago EV की कीमतों में 20 हजार रुपये की वृद्धि

नई दिल्ली: वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक इलेक्ट्रिक कार टिआगो ईवी के आमंत्रण मूल्य को समाप्त करते हुये इसके सभी मॉडलों की कीमतों में 20 हजार रुपये की बढोतरी कर दी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आमंत्रण मूल्य पर 10 हजार वाहन बुकिंग की पेशकश की गयी थी लेकिन 20 हजार बुकिंग मिली है। इसके मद्देनजर अब आमंत्रण मूल्य को समाप्त किया जा रहा है तथा इसके विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 20 हजार रुपये की बढोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि अब इसकी अखिल भारतीय स्तर पर शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है जबकि पहले यह 8.49 लाख रुपये थी। उसने कहा कि इसके मॉडलों की कीमतों में मात्र 20 हजार रुपये की बढोतरी की गयी है ताकि यह अभी भी लोगों के लिए आकर्षण रहे। इसकी उच्चतम कीमत 11.99लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

Exit mobile version