Site icon Dainik Savera Times

व्यक्तिगत सूचना गोपनीयता नीति का उल्लंघन करने को लेकर TikTok पर लगा जुर्माना

 

लंदन : यूरोपीय नियामक सूचना संरक्षण आयोग ने बच्चों से जुड़ी निजी जानकारी की गोपनीयता को सुरक्षित नहीं रखने पाने के लिए लोकप्रिय लघु-वीडियो एप्प टिकटॉक पर शुक्रवार को 36.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया। यूरोप की सख्त गोपनीयता नीति का उल्लंघन करने के लिए टिकटॉक पर पहली बार जुर्माना लगाया गया है।

आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित सूचना संरक्षण आयोग ने कहा कि उसने 2020 की दूसरी छमाही में नियमों के उल्लंघन के लिए टिकटॉक को फटकार लगाते हुए उस पर 34.5 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है। जांच में खुलासा हुआ कि किशोर उपयोगकर्त्ताओं के लिए ‘साइन-अप’ की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप ऐसी सैटिंग सामने आई, जिनसे उनके खाते स्वत: ही सार्वजनिक हो गए।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version