Site icon Dainik Savera Times

टाइटन कंपनी ने बनाई अगले 5 साल में 3,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना

 

मुंबई: टाइटन कंपनी की अगले पांच साल में इंजीनियरिंग, डिजाइन, लग्जरी, डिजीटल डाटा विश्लेषण, विपणन और बिक्री सहित अन्य क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना है। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी को डाटा विश्लेषण, साइबर सुरक्षा, उत्पाद प्रबंधन, डिजीटल मार्कीटिंग और अन्य नए जमाने के कौशल जैसे क्षेत्रों के लिए कुशल पेशेवरों की तलाश है।

टाइटन कंपनी की प्रमुख (मानव संसाधन-कार्पोरेट और खुदरा) प्रिया एम. पिल्लई ने कहा, हम अगले पांच साल में 1,00,000 करोड़ रुपए का कारोबार बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे हैं। अगले पांच साल में हम 3,000 नए लोगों को जोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version