Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबसे सस्ते फ्लाइट और होटल पाने के लिए आजमाएं Google की ये ट्रिक…आएगी आपके काम

October 20, 2023

सबसे सस्ते फ्लाइट और होटल पाने के लिए आजमाएं Google की ये ट्रिक…आएगी आपके काम

 

मुंबई: आप छुट्टियां मानाने के लिए बेहतर से बेहतर जगहों पर जातें होंगे। जो आपको कुछ मेहेंगा पर जाता होगा। क्या आप छुट्टियों पर जाने के लिए सस्ते में फ्लाइट टिकट चाहते हैं या सस्ता होटल चाहते हैं। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे:

हम आपके लिए गूगल की यह बेहतरीन ट्रिक लाएं है, जो आपकी बहुत मदद कर सकता है। आपको बता दें कि, गूगल का Google Flights आपके लिए ट्रैवल सर्च गाइड का काम करता है। इसमें कई टूल्स मिलते हैं, जिनसे आप सस्ती फ्लाइट, होटल्स और रेंट पर लेने के लिए कार या बाइक ढूंढ सकते हैं।

ऐसे लें गूगल फ्लाइट्स की मदद सबसे पहले गूगल फ्लाइट्स पर जाएं फिर अपना डिपार्चर सिटी या एयरपोर्ट को एंटर करें। अगर आप चाहें तो डेस्टिनेशन और डेट को भी एंटर कर सकते हैं। आप पॉपुलर डेस्टिनेशन लिस्ट पर क्लिक कर डेस्टिनेशन सर्च भी कर सकते हैं। अगर आप होटल सर्च करना चाहते हैं तो आपको टॉप में फिल्टर से ‘Hotels’ सेलेक्ट करना होगा।

अगर आपने सर्च बार में अपना डेस्टिनेशन ऐड या सेलेक्ट किया हो. तब ये फीचर ज्यादा काम आएगा। Explore टैब में क्लिक करने पर आपको होटल की लिस्ट दिख जाएगी। आप अपनी सर्च को स्टार रेटिंग, प्राइस और रिव्यू के जरिए और भी फिल्टर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें