Site icon Dainik Savera Times

निवेशकों का भरोसा जीतने को अडाणी समूह समय से पहले चुकाएगा 13 करोड़ डॉलर का कर्ज

नयी दिल्ली: अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने मंगलवार को कहा कि वह निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए 13 करोड़ डॉलर का कर्ज समय से पहले चुकाएगा।अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की समूह को निशाना बनाकर आई रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। हालांकि, समूह ने रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने पिछले महीने 13 करोड़ डॉलर मूल्य के जुलाई, 2024 के बॉन्ड की पुनर्खरीद के लिए निविदा जारी की थी। कंपनी चार तिमाहियों में इतनी ही राशि के बॉन्ड खरीदेगी। कंपनी यह दिखाकर निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करना चाहती है कि उसकी नकदी की स्थिति अच्छी है। एपीएसईजेड ने कहा कि पुनर्खरीद कार्यक्रम आठ मई को पूरा हुआ।

ये भी पढ़ें : तनाव कम करने और कोर मजबूत बनाने में असरदार पश्चिमोत्तानासन, जानें विधि

 

Exit mobile version