Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: देशभर में आज फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया दाम

November 12, 2025

Petrol Diesel Price: देशभर में आज फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया दाम

Petrol Diesel Price Today : देश के आम नागरिकों की रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी सबसे अहम चीज़ों में से एक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बदलाव हुआ है। आपको बता दें कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) की ओर से हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए जाते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये के विनिमय दर पर निर्भर करते हैं। यही वजह है कि इन दरों में आए छोटे-बड़े उतार-चढ़ाव का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ता है। आइए देखते हैं देश के प्रमुख महानगरों और कुछ बड़े शहरों में आज के ताज़ा ईंधन रेट क्या हैं…

महानगरों के पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल का ₹87.62 प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर पर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर पर बना हुआ है।
वहीं चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा भाव

दक्षिण भारत के टेक सिटी बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 पर बना हुआ है।जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80प्रति लीटर है, पुणे में पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 प्रति लीटर, और चंडीगढ़ में सबसे सस्ता रेट पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर दर्ज किया गया। मध्य भारत के इंदौर में पेट्रोल ₹106.48 और डीजल ₹91.88, जबकि पटना में पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 प्रति लीटर है। गुजरात के सूरत में पेट्रोल ₹95 और डीजल ₹89 प्रति लीटर, वहीं नासिक में पेट्रोल ₹95.50 और डीजल ₹89.50 प्रति लीटर मिल रहा है।

कुल मिलाकर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मामूली फेरबदल देखने को मिला है। हालांकि राहत की बात यह है कि कई शहरों में दरें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ रहा।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें