Site icon Dainik Savera Times

Today Petrol Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई उछाल, कई शहरों में बदले दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Today Petrol Price : अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है, जिसका सीधा असर घरेलू ईंधन के खुदरा भावों पर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए रेट जारी किए, जिनमें कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। कहीं दाम घटे हैं तो कहीं मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ताज़ा अपडेट के मुताबिक, एनसीआर के गाजियाबाद में ईंधन सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 31 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे गिरकर 87.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में भी राहत देखने को मिली है, जहां पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 104.72 रुपये और डीजल 23 पैसे घटकर 90.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके विपरीत, लखनऊ में ईंधन के दामों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 94.73 रुपये और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

इधर कच्‍चे तेल की कीमतों में भी बढ़त जारी है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 64.20 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 59.66 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में घरेलू ईंधन मूल्यों पर और प्रभाव देखने को मिल सकता है।

चारों महानगरों में आज के भाव

दिल्ली : पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये
मुंबई : पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये
चेन्नई : पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये
कोलकाता : पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version