Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Torrent Pharma का शुद्ध लाभ 24% बढ़ा…386 करोड़ रुपए पर रहा

October 24, 2023

Torrent Pharma का शुद्ध लाभ 24% बढ़ा…386 करोड़ रुपए पर रहा

 

नई दिल्ली : फार्मा कंपनी टॉरेंट फार्मा का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपए रहा है। भारत, ब्राजील और जर्मनी के परिचालन से राजस्व बढ़ने से कंपनी अमरीकी बाजार में आई गिरावट की भरपाई करने में सफल रही है, जिससे उसका मुनाफा बढ़ा है।

 

कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 386 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 312 करोड़ रुपए से 23.7 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 16 प्रतिशत बढ़कर 2,660 करोड़ रुपए हो गया।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें